फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona Two Death in kurukshetra

दो बुजुर्ग महिलाओं ने हारी कोरोना से जंग, उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona Two Death in kurukshetra
कोरोना ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। कुरुक्षेत्र में जहां रविवार को 21 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं दो बुजुर्ग महिलाओं की उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। एक ही दिन में दो मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक सप्ताह में चार की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक छह लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर मौत का शिकार हो चुके हैं। शाहाबाद के गांव झरौली खुर्द की 75 वर्षीय महिला की कोरोना के कारण मुलाना अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के शव का अंतिम संस्कार नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में शाहाबाद में किया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए डॉ. अशोक ने बताया कि 75 वर्षीय महिला शुगर के कारण मुलाना में भर्ती हुई थी, लेकिन जब उनका टेस्ट किया गया तो वह कोरोना पॉजीटिव निकली। हालांकि झरौली खुर्द की पीएचसी शाहाबाद में नहीं झांसा के अंतर्गत आती है। वहीं, एसएमओ डॉ. रूपिंद्र सैनी ने बताया कि बराड़ा रोड पर दो स्थान ऐसे चिंहित किए गए हैं। जहां केवल कोरोना पॉजीटिव के कारण मरे लोगों का ही संस्कार किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित पिहोवा निवासी फौजी प्लाट पिहोवा से 68 वर्षीय महिला को बीमार होने पर एक अगस्त को ही दोपहर के समय पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया। यह महिला शुगर की मरीज थी, इस महिला के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई और इस महिला की रात के समय मौत हो गई। इस जिले में अब तक 513 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 285 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 285 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 222 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारी सहित 21 कोरोना पॉजिटिव
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 21 नए केस सामने आए हैं। इनमें से कोरोना से संक्रमित 2 महिलाओं की मौत हो गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से 14 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। संक्रमितों में एलएनजेपी अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत लगा कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा मोहन नगर से 21 वर्षीय युवक, न्यू कालोनी से 43 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड नंबर 12 से 35 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय युवक, लाडवा वार्ड नंबर 6 से 2 वर्षीय बच्ची, लाडवा वार्ड नंबर 12 से 40 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 12 से एक साल की बच्ची, गांव जंदहेडी से 38 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद वार्ड नंबर 15 से 27 वर्षीय व्यक्ति, गांव बारवा से 31 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद अग्रवाल धर्मशाला से 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

14 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज
सिविल सर्जन ने बताया कि लाडवा वार्ड नंबर 12 से 32 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मी कॉलोनी से 40 वर्षीय व्यक्ति, बीएन कॉलोनी से 27 वर्षीय व्यक्ति, गांव बीड कालवा से 23 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मी कॉलोनी से 38 वर्षीय महिला, गांव मथाना से 57 वर्षीय महिला, पिपली से 69 वर्षीय महिला, कुरुक्षेत्र से 38 वर्षीय व्यक्ति, गांव मथाना से 3 वर्षीय बच्चा, पिपली से 41 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 32 वर्षीय व्यक्ति, माजरी मोहल्ला से 55 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श नगर से 25 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बताया कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2825 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 397 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 79 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। जिले से अब तक 21746 सैंपलों में 20594 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 627 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed