फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Corona started increasing again in Kurukshetra, three active cases

कुरुक्षेत्र में फिर बढ़ने लगा कोरोना, तीन सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Corona started increasing again in Kurukshetra, three active cases
जिले में फिर कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। एक मरीज को घर में आइसोलेट किया गया है, जबकि दो मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक लिए गए 518721 में से 495456 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.28 पर पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 377 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 303 व रैपिड एंटीजन के 74 सैंपल शामिल है। रविवार को एक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 22131 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21772 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed