{"_id":"5e98a5928ebc3e729f68aec7","slug":"corona-possitive-report-kurukshetra-kurukshetra-news-knl281880163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दोनो पॉजिटिव केसों की तीसरी रिपोर्ट भी आई नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दोनो पॉजिटिव केसों की तीसरी रिपोर्ट भी आई नेगेटिव
विज्ञापन
जिला वासियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। कोरोना के जिन दो केस के पॉजिटिव आ जाने से जिला वासियों से भय के साथ बेचैनी बढ़ गई थी। वीरवार को उन दोनों मरीजों के जांच के लिए गए तीसरे सैंपलों की रिपोर्ट भी आ गई। इस रिपोर्टर में भी दोनों मरीजों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। अब इन दोनों मरीजों के कोविड-19 की एडवाइजरी के अनुसार 22 व 23 अप्रैल को लगातार दोनों दिन दोबारा से चौथी बार सैंपल भेजे जाएंगे। चौथी बार भेजे इन सैंपलों की रिपोर्ट अगर फिर से नेगेटिव आती है तो स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में अब तक 309 लोगों के सैंपल कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे जा चुके है, इनमें से 192 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वहीं सेक्टर 7 निवासी व्यक्ति और तरावड़ी निवासी महिला इन दोनों पॉजिटिव केसों की दोबारा रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कोविड-19 की एडवाइजरी के अनुसार इन दोनों लोगों को 14 दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा और 22 व 23 अप्रैल को दोनों के सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे जाएंगे। तब तक एडवाइजरी के अनुसार दोनों केसों को पॉजिटिव मानकर अस्पताल में ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जिले से अब तक भेजे गए 309 सैंपलों में से 115 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस जिले में दिसंबर माह से अब 2349 लोग विदेश से आ चुके है और सभी पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी है। इनमें से 2121 लोग 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 228 लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति एलएनजेपी और एक व्यक्ति आदेश मेडिकल कालेज व अस्पताल में उपचाराधीन है।
उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि लॉकडाउन 2.0 में 20 अप्रैल तक पूरी सख्ती के साथ नागरिकों को पालना करनी होगी, जो भी व्यक्ति लॉकडाउन के आदेशों की पालना नहीं करेगा, उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसलिए वीरवार को एक ही दिन में लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने पर 13 एफआईआर दर्ज की गई है। लॉकडाउन के इस दूसरे चरण में 20 अप्रैल तक पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है और पूरे जिले में नाके लगाए गए है और पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इतना ही नहीं गांवों में ग्रामीणों के सहयोग से ठीकरी पहरे भी लगाए जा रहे है। इन तमाम प्रयासों के पीछे एक ही वजह है कि लोग बिना वजह घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि वीरवार को आदेशों की अवहेलना करने पर 13 एफआईआर दर्ज की गई है और अब तक लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ 94 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित दरों से अधिक दामों पर बेचने पर 19 दुकानदारों के चालान भी किए गए है।