फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona 32 case found in krurukshetra

एलएनजेपी की नर्सिंग सिस्टर, एचडीएफसी के 5 अधिकारी व कर्मियों सहित 32 कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona 32 case found in krurukshetra
कोरोना वायरस की बिगड़ती स्थिति के बीच शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल की 58 वर्षीय नर्सिंग सिस्टर, रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 32 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने हैं, जबकि छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में अब तक 492 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 271 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है और कुरुक्षेत्र में अब कोरोना वायरस के 217 एक्टीव केस हैं। कोरोना संक्रमितों में एनआईटी से 36 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल है।
विज्ञापन

नर्सिंग सिस्टर ने बताया कि उससे 22 जुलाई को बुखार हुआ था, लेकिन एक ही दिन में ठीक हो गया था, लेकिन वीरवार को उन्हें बुखार हुआ। कोविड-19 टेस्ट कराने पर पॉजिटिव मिला। उन्होंने अपने दोनों बेटों ओर पति का भी कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल दे दिया है। इनके अलावा आदेश अस्पताल से 32 वर्षीय व्यक्ति, जीआरपी थाना से 53 वर्षीय, कुरुक्षेत्र भीम कालोनी से 27 वर्षीय व्यक्ति, अनाज मंडी थानेसर से 38 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 से 34 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 31 वर्षीय व्यक्ति, शीला नगर कुरुक्षेत्र से 38 वर्षीय महिला, भगवान नगर कुरुक्षेत्र से 28 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्ची, 3 वर्षीय बच्चा, गांव बन से 22 वर्षीय युवती, गांव सिरसमा से 20 वर्षीय युवक, गांव हरिगढ़ भौरख से 46 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय युवती, सेक्टर 7 से 53 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, छोटा बाजार इंद्रा कालोनी से 26 वर्षीय व्यक्ति, चक्रवती मोहल्ला से 24 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद के एक मोहल्ले से 24 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय व्यक्ति, एसके राईस मिल झांसा से 23 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के वार्ड 2 से 22 वर्षीय युवती व 15 वर्षीय युवती, सेक्टर 13 से 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

32 मरीज आए सामने, छह मरीजों की हुई छुट्टी : सीएमओ
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 32 नये केस सामने आए हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से 6 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 271 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 21 हजार 413 सैंपलों में से 20 हजार 248 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 673 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कुरुक्षेत्र जिला से 6 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें वार्ड 14 लाडवा से 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय युवती, खेड़ी मारकंडा से 24 वर्षीय युवक, विष्णु कॉलोनी से 21 वर्षीय युवक, व्यक्ति शामिल है। बताया कि कुरुक्षेत्र में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2809 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 395 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 65 को होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed