फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Convocation ceremony of NIT Kurukshetra on 16th November

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony of NIT Kurukshetra on 16th November
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र का अकादमिक भवन। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में 16 नवंबर को 19वां दीक्षांत समारोह होगा, जिसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी के 2021-22, 2022-23 और 2023-24 सत्र के करीब तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जांएगी। समारोह को लेकर एनआईटी प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। इस बार विद्यार्थियों को मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के हाथाें डिग्रियां मिलेंगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व चेयरमैन और रक्षा मंत्रालय के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सतीश रेड्डी रहेंगे। वह विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन


समारोह में वितरित की जाने वाली बीटेक और एमटेक पाठ्यक्रमों के टॉपर्स की अस्थायी सूची जारी कर दी गई है। सूची में किसी भी गलती या आपत्ति के लिए संस्थान ने छात्रों से 29 अक्तूबर तक ईमेल द्वारा सुझाव भेजने की अपील की है। एनआईटी की वेबसाइट पर सूचना डाल दी गई है, 29 अक्तूबर के बाद टॉपर्स की फाइनल सूची जारी की जाएगी। सूचना के मुताबिक अगर टॉपर्स की सूची में एक से अधिक विद्यार्थी समान एसजीपीए या सीजीपीए के साथ टॉप कर रहा है, तो टाई को पिछले सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर सुलझाया जाएगा। इसके तहत सबसे अच्छे परिणाम वाले छात्र को टॉपर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार भी सभी विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्रियां प्रदान की जाएंगी तो वहीं सभी विद्यार्थी हरियाणवी लिबास में डिग्री लेने पहुंचेंगे, जिसमें छात्र खादी कुर्ता, पायजामा और छात्राएं साड़ी पहनकर डिग्रियां लेंगी। आधुनिक युग में नई तकनीक के प्रयोग से करीब तीन हजार विद्यार्थियों को एक क्लिक में डिजिटल डिग्रियां प्रदान की जाएंगी और साथ ही हार्ड कॉपी भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनआईटी के दीक्षांत समारोह में अभी तक आ चुके हैं तीन राष्ट्रपति
इससे पहले राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने वर्ष 2013 में संस्थान (एनआईटी) के स्वर्ण जयंती समारोह और दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर एक हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की थी तो वहीं 2015 में संस्थान के 12वें दीक्षांत समारोह में मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी मुख्यातिथि पहुंचे थे। वहीं 29 नवंबर 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के तौर पहुंची थीं। इस बार राज्यपाल के हाथों विद्यार्थियों को डिग्रियां मिलेंगी।




समारोह की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप : प्रो. रेड्डी
एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमणा रेड्डी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई हैं, जिसको लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह बना हुआ है। 16 नवंबर को 19वें दीक्षात समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और विशिष्ट अतिथि विख्यात वैज्ञानिक एवं डीआरडीओ पूर्व चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र का अकादमिक भवन। संवाद

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र का अकादमिक भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed