फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Contractor was abducted and taken to Faridabad, left after beating

Kurukshetra News: ठेकेदार का अपहरण कर फरीदाबाद ले गए, मारपीट कर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Contractor was abducted and taken to Faridabad, left after beating
कुरुक्षेत्र। गैस पाइप लाइन बिछाने व दुरुस्त करने का कार्य करने वाले एक ठेकेदार का अपहरण कर लिया गया, जिसे फरीदाबाद ले जाकर छोड़ दिया गया। आरोप लगाए जा रहे हैं कि लेनदेन के किसी मामले में उसका अपहरण किया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई तो वहीं आरोपियों ने खुद ही फरीदाबाद पुलिस को उसके बारे में सूचना भी दी।
विज्ञापन

कृष्णा नगर गामड़ी में किराए पर रहने वाले विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि गत देर शाम वह और उसका दोस्त सूरज किराए के मकान में थे। वे गैस पाइन लाइन की मरम्मत का काम करते हैं।
विज्ञापन

उसी दौरान उनके ठेकेदार अरविंद्र वासी दिल्ली गली में अपनी कार के पास खड़ा था। तभी कुछ लोग आए और ठेकेदार को गाड़ी में डालकर फरार हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू की। वहीं सुपरवाइजर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों ने ठेकेदार को फरीदाबाद ले जाकर छोड़ा, लेकिन इससे पहले उसके साथ मारपीट की तो वहां पुलिस को भी खुद ही सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस के कहने पर ही ठेकेदार के परिजनों को भी सूचना दी और वे उसे लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहीं जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि ठेकेदार को उसके परिवारजन यहां ले आए हैं। मामला लेनदेन का बताया जा रहा है, लेकिन उसके बयान लिए जाने पर ही वारदात की सही जानकारी का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed