{"_id":"69c0674987ad1a7c8d052ff4","slug":"consumers-queue-up-for-cylinders-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152022-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सिलिंडर के लिए कतार में लगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सिलिंडर के लिए कतार में लगे उपभोक्ता
Mon, 23 Mar 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गैस एजेंसियों के बाहर चस्पा नोटिस। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत अब भी जारी है, जिसके चलते छुट्टी के दिन रविवार को गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से लंबी-लंबी कतारें लगी रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं को पहले रिफिल बुक करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है, फिर डिलीवरी लेने के लिए दोबारा इंतजार करना पड़ता है।
कई एजेंसियों पर रविवार को सिलिंडर की गाड़ियां नहीं पहुंचीं, जबकि कुछ एजेंसियां बंद रहीं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
एक हफ्ते पहले बुक किए गए सिलेंडर अब तक नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ता सुबह सात बजे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन दो से तीन घंटे इंतजार के बाद भी कई बार निराश लौटना पड़ता है।
होम डिलीवरी व्यवस्था ज्यादातर जगह ठप है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग प्रभावित हैं। प्रशासन बार-बार दावा कर रहा है कि कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। इस संकट का असर वैकल्पिक ईंधन पर भी पड़ रहा है। कोयला और लकड़ी की मांग जिले में करीब 30 फीसदी तक इजाफा हुआ है। संवाद