फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Construction of sewage treatment plant will be completed soon: Sudha

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जल्द होगा पूरा : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of sewage treatment plant will be completed soon: Sudha
कुरुक्षेत्र। सीवरेज पाइन लाइन बिछाने कार्य की ड्राइंग देखते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। विज्ञ
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से सरस्वती नदी को पवित्र नदी घोषित किया हुआ है और सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा इसका सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। समय के अनुरूप व शहरीकरण के विस्तार व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की संख्या को देखते हुए खेडी मारकंडा में 12.50 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का कार्य चल रहा है। यह प्लांट लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और इस प्लांट के लगने से सरस्वती नदी भी स्वच्छ व सुंदर रहेगी।
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली और बीड पिपली में सीवर लाइन बिछाने का एक प्रोजेक्ट 3297 लाख रुपये का बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इसके अंतर्गत लगभग 22 किलोमीटर सीवर लाइन, नया इन्टरमिडियेट पंपिंग स्टेशन तथा लगभग पांच किलोमीटर राइजिंग मेन पुलिस लाइन से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट खेडी मारकंडा तक बिछाई जाएगी इसके अतिरिक्त 2470 लाख रुपये का एक प्रोजेक्ट उच्च अधिकारियों को भेजा गया है, जिसके अंतर्गत पिपली, बीड पिपली में जल आपूर्ति की बढ़ोतरी तथा कुरुक्षेत्र शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी पाइप लाइन बदलने, जो गलियां रह गई हैं उनमें डिस्ट्रीब्यूशन बिछाने के कार्य सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 82वीं बैठक जो कि राज्यपाल की अध्यक्षता में 18 जून को हुई थी, उसमें यह निर्णय लिया गया था कि सन्निहित सरोवर की सफाई व देखरेख का कार्य जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाएगा। इस बैठक में लिए निर्णय अनुसार 247 लाख रुपये का एक अनुमान बनाया गया, जिसके अंतर्गत सन्निहित सरोवर के जल को स्वच्छ रखने के लिए फिल्ट्रेशन यूनिट तथा सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि थानेसर शहर की नई अनुमोदित हुई काॅलोनियों तथा जो क्षेत्र बिना सीवर लाइन के हैं, उनमें सीवरेज लाइनें बिछाने के लिए लगभग 500 लाख रुपये का अनुमान प्रकिया में है जो जल्दी ही उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed