{"_id":"67d88757020a7ed3b8054069","slug":"construction-of-seven-new-bus-queue-shelters-approved-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132768-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सात नए बस क्यू शेल्टरों के निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सात नए बस क्यू शेल्टरों के निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। परिवहन विभाग ने बीड मथाना, मथाना, सोंटी, बीड सोंटी, निवारसी मोड, निवासी कॉलोनी और बोहली मोड में नए सात बस क्यू शेल्टरों के निर्माण को मंजूरी दी है, जल्द ही इनके निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। परिवहन विभाग ने बाबैन बस स्टैंड पर रात को प्राइवेट बसों के ठहराव को रोकने के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त किया है, ताकि रोडवेज की बसों को पूरी जगह मिलती रहे। एसडीएम लाडवा पंकज सेतिया सोमवार को जिला परिषद के पंचायत भवन में उपमंडल लाडवा के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इन सभी कामों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 30 मार्च को विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सभी विभाग अध्यक्ष अपने-अपने विभागों के कामों की प्रगति रिपोर्ट बनाकर जल्द भेंजें।
एसडीएम ने बीडीपीओ बाबैन को निर्देश दिए कि बाबैन बस स्टैंड, तहसील क्षेत्र और मार्केट कमेटी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाए। कचरा उठाने के लिए जो व्हीकल लगाया गया है, उसका निरंतर निरीक्षण किया जाए। साथ ही नालों की सफाई का एस्टीमेट बनाकर भेजा जाए। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांवों में स्थित सरकार बिल्डिंगों और किराये पर चल रही आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्याओं का डाटा उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उपमंडल के विभिन्न गांवों में तैयार की गई आंगनबाड़ी के छह भवनों का उद्घाटन भी किया था।