{"_id":"69333da558f92362a607f4a6","slug":"construction-of-new-tubewell-started-in-ward-13-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146469-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वार्ड 13 में नए ट्यूबवेल का निर्माण किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वार्ड 13 में नए ट्यूबवेल का निर्माण किया शुरू
विज्ञापन
शाहाबाद। मांग पूरी होने पर सुभाष कलसाना का आभार व्यक्त करते वार्ड के लोग। विज्ञप्ति
शाहाबाद। वार्ड नंबर 13 के निवासियों को पेयजल संकट से राहत देने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने नए ट्यूबवेल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। भाजपा नेता सुभाष कलसाना और वार्ड की पार्षद नवनीत कौर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।
पार्षद नवनीत कौर और पार्षद प्रतिनिधि प्रभजीत सिंह जीता ने बताया कि वार्ड का पुराना ट्यूबवेल खराब हो जाने के कारण लोगों को काफी समय से पेयजल आपूर्ति की परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पार्षद ने नगर पालिका की ओर से ट्यूबवेल के लिए भूमि उपलब्ध करवाने पर नपा प्रशासन का धन्यवाद भी किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड की सभी समस्याओं का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
कलसाना ने कहा कि नगर पालिका के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और सभी वार्डों का समान रूप से विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि प्रदेश का कोई भी गांव, गली या वार्ड मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर नगर पालिका के सचिव बबूल सिंह मलिक, पूर्व नपा प्रधान बलदेव राज चावला, पार्षद पंकज सिंगला, पार्षद अमित सिंघल, पार्षद अमृतपाल सहित अन्य मौजूद रहे।