फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Conscientious teachers received teacher honor

Kurukshetra News: कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को मिला शिक्षक सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Conscientious teachers received teacher honor
कुरुक्षेत्र। शिक्षा सागर फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर बीवी रमणा रेड्डी निदेशक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र व मदन मोहन छाबड़ा चेयरमैन 48 कोस तीर्थ कमेटी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड रहे। कार्यक्रम में 20 राज्यों के 155 नवाचारी, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रदेशों ने आने वाले शिक्षकों ने उनके द्वारा किए गए श्रेष्ठ शैक्षणिक कार्यों, सहायक शिक्षण सामग्री, शिक्षा में नवाचार, ई-अधिगम, बेस्ट प्रैक्टिस, आनंददायक शिक्षण गतिविधियों को अन्य शिक्षकों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या, शिक्षण में चुनौतियां, विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे शैक्षिक कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


प्रो. बीवी रमणा रेड्डी ने कहा कि इस शैक्षिक समागम से शिक्षकों को नवीन ऊर्जा मिलेगी। शिक्षा का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। शिक्षा न केवल व्यक्ति के मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ाती है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाती है। शिक्षा वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति ज्ञान, मूल्य और कौशल प्राप्त करता है, जो हर इंसान को आत्मनिर्भर और समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है। मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि राष्ट्र के विकास के संदर्भ में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक शिक्षित समाज ही नए विचारों, नवाचारों और तकनीकी विकास को प्रोत्साहन देता है, जो किसी भी देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजिका सुशीला जांगड़ा ने उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ऊषा रानी, अनिल रोहिल्ला, प्रितीका जाखड़, पवन मित्तल, निशा राणा, जसबीर सिंह, सुभाष शास्त्री, जितेंद्र राठौड़, अरुण राणा, धर्मचंद शर्मा, रणजीत फुलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन राज्यों के शिक्षक रहे शामिल
फाउंडेशन के संस्थापक राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षक डॉ. सुरेश राणा ने बताया कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, केरल, नागालैंड, कर्नाटक, झारखंड आदि 20 प्रदेश के शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed