फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congressmen took out Gaurav Yatra, Kurukshetra

कांग्रेसियों ने निकाली गौरव यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Gaurav Yatra, Kurukshetra
कांग्रस की गौरव यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने गौरव यात्रा निकाली। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव किरमिच से राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई यह गौरव यात्रा गांव समसीपुर, दयालपुर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से होती हुई जाट धर्मशाला में पहुंची, जहां से यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ और गांधी पार्क में राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ यात्रा का समापन हुआ।
हाथों में तिरंगा लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। डीजे पर देशभक्ति के गीतों के साथ कार्यकर्ताओं विशेषकर युवा वर्ग ने बड़ी उमंग के साथ भाग लिया। शहर में अनेक स्थानों पर दुकानदारों और नगर वासियों ने गौरव यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय के नारों के साथ वातावरण गूंज उठा। यात्र ामें लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने भी हिस्सा लिया। सभी लोग पैदल मार्च करते हुए गौरव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

अरोड़ा ने पत्रकारों से कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान था और देश की आजादी के पश्चात देश के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होते हुए भी नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में विपक्षी नेताओं को शामिल किया। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। सभी संवैधानिक संस्थाओं को तहस नहस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अपने विरोधियों को सबक सिखाने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का प्रयोग कर रही है। देश का आपसी भाईचारा बिगाड़ा जा रहा है लेकिन कांग्रेस हर कीमत पर पर देश की अखंडता एवं एकता को कायम रखेगी। इस गौरव यात्रा में मेहर सिंह, बूरा खाप के प्रधान रणबीर सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी, पूर्व पार्षद मन्नु जैन, सुभाष पाली, गौरव शर्मा गौरी, वीना रंगा, विवेक मेहता विक्की, सुमित, सुमित सैनी, सुधीर चुघ, श्रीप्रकाश मिश्रा, अशोक पहलवान, चंद्रभान वाल्मीकि, पिंकी जयकिशन, नितिन मेहता आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed