{"_id":"61d4a8ae9f097b1eb40c286a","slug":"congressmen-staged-a-sit-in-for-the-construction-of-pipli-third-gate-road-kurukshetra-kurukshetra-news-knl950255137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपली-थर्ड गेट सड़क बनवाने के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपली-थर्ड गेट सड़क बनवाने के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन
धरना देते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट सड़क के निर्माण में देरी के खिलाफ मंगलवार को पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस अड्डे के सामने दो घंटे धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि साल 2015 में इस सड़क को सिक्स लेन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। पहले सड़क बनाने के नाम पर हजारों वृक्षों की बलि ली गई। पिछले करीब साढ़े छह साल से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। धूल और मिट्टी के कारण लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। दुकानदारों का काम धंधा ठप हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ठेकेदार को काम छोड़ने पर मजबूर किया और अन्य एक ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन उसे भी मजबूरन काम छोड़ना पड़ा।
ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि है कि उससे सड़क निर्माण की एवज में मोटा कमीशन मांगा जा रहा था। जब उसने कमीशन देने से इनकार किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया गया। अरोड़ा ने मांग की कि इस ठेकेदार के के आरोपों की हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जाए। मांग है कि सड़क का निर्माण किसी ठेकेदार के बजाए लोक निर्माण विभाग से कराया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही जल निकासी के लिए बनाए गए नाले का लेवल भी ठीक किया जाए। इस मामले को लेकर शीघ्र ही उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस मौके पर सुभाष पाली, मेहर सिंह रामगढ़, निवर्तमान पार्षद अमित गर्ग शैंकी, विवेक मेहता, मनु जैन, लक्ष्मी कांत शर्मा, अशोक शर्मा पहलवान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।