फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress workers protest against increase of railway fare

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च

Wed, 25 Jun 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Jun 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against increase of railway fare
शाहाबाद।  रेल किराये में वृद्धि से नाराज शाहाबाद की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में मंगलवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इसके बाद कार्यकर्ता शाहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और दिल्ली-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और दिल्ली जा रही माल गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार व भारत रेल मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रेल किराये व भाड़े में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को अच्छे दिनों का झूठा सब्ज बाग दिखाकर रेल किराया व अन्य वस्तुओं के दाम में वृद्धि कर जनता के साथ विश्वासघात किया है। इससे पहले प्रदर्शनकारी शाहाबाद के रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रेलवे रोड, राजबुक डिपो रोड, हनुमान मंदिर रोड, शिव मंदिर रोड, प्रताप मंडी, जीटी रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में रेल मंत्री के नाम शाहाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बढ़े किराए को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर नपा अध्यक्ष सुदर्शन कक्कड़, राजबीर सिंह हैप्पी, पवन छाबड़ा, बलदेव चावला, त्रिलोचन हांडा, रणजीत त्यौड़ी, बलिहार सलपानी, ज्ञान धुराला, रणधीर कश्यप, लक्की छोड़पुर, सुनील कुकरेजा, अशीष कोहली, यादविंद्र सिंह, बलकार पट्टी, गुरबख्श नलवी, एजेंट सिंह, गुरनाम सैनी, सुभाष, मस्तान सिंह, महेंद्र शर्मा छपरी, दलबीर, अनिल राणा व काकू बुद्धिराजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


जीटी रोड भी हुआ प्रभावित
बड़ी तादात में प्रदर्शनकारियों के जीटी रोड पर पहुंचने से यातायात अवरुद्ध हो गया, लेकिन तुंरत ही प्रदर्शनकारियाें को डबल लाईन में चलने के निर्देश दे दिए गए और यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed