फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress should stop spreading politics of confusion and lies: Mahipal

कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति बंद करे : महिपाल

Mon, 18 May 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Congress should stop spreading politics of confusion and lies: Mahipal
कार्यकताओं से बातचीत करते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद
शाहाबाद। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार को शाहाबाद के विश्राम गृह पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक और विकास कार्यों की समीक्षा की वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर राजनीतिक बाण चलाए।
विज्ञापन

मंत्री ने वहीं हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिणाम अच्छा रहने पर अपनी पीठ थपथपाते विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी। उन्हाेंने कहा कि उनका परीक्षा परिणाम सीबीएससी के बराबर रहा है जो प्रदेश में शिक्षा के अच्छे स्तर को दर्शाता है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा की विकासपरक नीतियों और सबका साथ-साथ, सबका विकास के नारे पर अपनी मुहर लगाई है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपनी करारी हार और जनादेश को शालीनता से स्वीकार करने की बजाय, जनता के बीच भ्रम और झूठ फैलाने की नकारात्मक राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के शासनकाल में केवल अवैध और अनियोजित कालोनियां काटने का काम हुआ, लेकिन वहां रहने वाले नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस के समय कटी कालोनियों में सडक़, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गईं।

भाजपा सरकार ने इन कालोनियों की सुध ली और राजनीति से ऊपर उठकर बिजली, स्वच्छ पेयजल सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम पूरी प्रतिबद्धता से किया है। जिसका परिणाम है कि आज जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed