{"_id":"64b59a1bc6477a95710ab565","slug":"congress-should-give-participation-to-bc-a-class-in-elections-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-1307-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चुनाव में बीसी ए वर्ग को भागीदारी दे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चुनाव में बीसी ए वर्ग को भागीदारी दे कांग्रेस
Tue, 18 Jul 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बीसी ए वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की मांग उठाई। साथ की पार्टी के ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश संयोजक व जिला प्रभारी पानीपत प्रवीन कश्यप दयालपुर ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई हैं कि प्रदेश की 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों के साथ आबादी 2.83 करोड़ के पार जा चुकी है। ऐसे में राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो जातीय समीकरण आने वाले 2024 के चुनाव में अहम मायने रखने वाले हैं। परिवार पहचान पत्र के डाटा अनुसार जातिगत आंकड़े प्राप्त हुए हैं, जिसके अनुसार प्रदेश में बीसी वर्ग की 30.35 प्रतिशत व एससी वर्ग की 20.71 प्रतिशत आबादी है। इसमें लघु आबादी 30.35 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की है, जिसमें ज्यादातर 55.79 प्रतिशत लोग बीसी ए वर्ग के हैं।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और करनाल लोकसभा सीटों की बात की जाए तो बीसी ए वर्ग का वोट बैक काफी ज्यादा हैं। कश्यप समाज की कुरुक्षेत्र में एक लाख 50 हजार और करनाल में दो लाख 50 हजार के लगभग वोट है। कश्यप समाज का योगदान चुनाव के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, जो कि कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा। इस मौके पर डीएसपी करता राम कश्यप, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष तेलूराम जांगड़ा, जिला अध्यक्ष सोनीपत सुशील कश्यप, सुदेश यादव आदि मौजूद रहे।