फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress looted land of farmers, BJP has robbed crop, Kurukshetra

कांग्रेस ने किसानों की जमीन लूटी, भाजपा लूट रही है फसल

Thu, 06 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 06 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress looted land of farmers, BJP has robbed crop, Kurukshetra
कांग्रेस ने किसानों की जमीन लूटी, भाजपा लूट रही है फसल - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस सरकार ने अपने 10 वर्षों के शासन में किसानों की जमीन लूटी, अब भाजपा सरकार किसानों की फसल लूटने में लगी है। प्रदेश के किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही समान रुप से दोषी है। कांग्रेस ने जहां एनसीआर में छोटे किसानों की जमीन हड़प बिल्डरों को मालामाल किया, वहीं भाजपा ने फसल बीमा योजना के नाम पर प्राइवेट बीमा कंपनियों को मालामाल कर दिया है। ये आरोप नेता प्रतिपक्ष भय चौटाला ने लगाए। उन्होंने बुधवार को थानेसर की अनाज मंडी समेत शाहाबाद, लाडवा, इस्माईलाबाद, बाबैन में किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


थानेसर की अनाजमंडी मेें किसानों व व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रेट पर खरीदने के मामले में सीएम से मिलेंगे। इनेलो नेता माया राम के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि पहले फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के बैंक खातों से जबरदस्ती प्रीमियम काट कर प्राइवेट कंपनियों को मालामाल किया गया। ये लूट बंद नहीं हुई तो गांव-गांव जाकर किसानों को लामबंद कर सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आनलाइन खरीद से किसान और आढ़ती के रिश्ते खराब होंगे।
विज्ञापन


सरकार किसानों को भी आयकर के दायरे में लाने पर तुली है और 12 हजार किसानों को आयकर विभाग ने नोटिस भेजे हैं। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि धान की खरीद का सरकारी एजेंसियों ने पिछले नौ दिन से कोई  भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सरकारी एजेंसियों की ओर बकाया है। पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा ने भी किसानों व व्यापारियों को संबोधित किया। शाहाबाद में चौटाला ने ंकहा कि किसानों को अपने धान के उचित मूल्य के लिए मंडियों के गेट के ताले लगाकर प्रदर्शन करना होगा और इस कार्य में इनेलो हमेशा उनके साथ खड़ी मिलेगी।

लाडवा अनाज मंडी में आढ़ती हरीश छाबड़ा की दुकान पर किसानों व आढ़तियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। इस्माईलाबाद, झांसा, ठोल मंडियों के दौरे में भी उन्होंने भाजपा सरकार का निशाने पर रखा। बाबैन में तरसेम सिंह संघौर के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों की धान मंडी में औने-पौने भाव में बिक रही है, जिससे किसान को नुकसान हो रहा है।  सभी जगह किसानों ने उनको ज्ञापन सौंपे।


उनके साथ दौरे के दौरान राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप, पिहोवा विधायक जसविंद्र सिंह संधू,  प्रदेश महासचिव बूटा सिंह लुखी, रामकरण काला, माया राम चंद्रभानपुरा, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा, विवेक मेहता विक्की, तरसेम हरियापुर, जगतार सिंह काजल, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, हलका प्रधान रणबीर किरमिच, रणदीप कौल सहित पार्टी के अनेक नेता उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed