फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Confusion persists over the list of reshuffle in district BJP organization

जिला भाजपा संगठन में फेरबदल की सूची पर असमंजस बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Confusion persists over the list of reshuffle in district BJP organization
सुनील धीमान
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला भाजपा के दो उपाध्यक्षों, दो महामंत्रियों, दो जिला सचिवों और दो मंडल अध्यक्षों के फेरबदल की लिस्ट प्रदेश संगठन ने होल्ड पर रखा है। प्रदेश संगठन की ओर से इस मामले की जांच के लिए हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को आब्जर्वर बनाकर कुरुक्षेत्र भेजा गया था। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट तैयार करके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को सौंप दी है।
विदित हो कि सोमवार भाजपा की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक हुई थी। इस बैठक में बगैर समन्वय के जिलास्तर पर कई पदाधिकारियों को बदलने की बात रखी गई थी। हंगामे के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने भरी सभा में दो टूक कहा था कि फेरबदल करना मेरा अधिकार है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पूरे हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले में इस तरह पदाधिकारियों को बदलने की यह पहली घटना है। इस बारे में पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने पुष्टि की है कि जो नई लिस्ट बनाई गई थी, उसे प्रदेश संगठन ने होल्ड पर रखा हुआ है।
विज्ञापन

क्या किसी जिलाध्यक्ष को एक साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को कार्यकाल के बीच में हटाने का अधिकार है, इस पर प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने कहा कि नहीं। उनके मुताबिक इस फेरबदल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को आब्जर्वर बनाकर कुरुक्षेत्र भेजा था। एक सप्ताह पहले आब्जर्वर कुरुक्षेत्र आए थे। उन्होंने पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को सौंप दी है। अब अगला फैसला प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ लेंगे। हटाए गए पदाधिकारियों में कई पुराने भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें एक नाम पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार के भतीजे रोशन बेदी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि किसी भी पदाधिकारी को हटाया नहीं गया है बल्कि दायित्व का परिवर्तन किया है। अभी यह लिस्ट प्रदेश संगठन के पास होल्ड है। हालांकि ऐसा नहीं होता है, मगर प्रदेश संगठन ने लिस्ट को होल्ड पर रखा हुआ है। प्रदेश संगठन के फैसले के अनुसार दो-तीन दिन में लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा। संवाद

इनके दायित्व परिवर्तन पर होना है निर्णय
जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, महामंत्री सुशील राणा, महामंत्री सुनील चौधरी, जिला सचिव रामकिशन दुआ, जिला सचिव रीना रोड़, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी और जिला उपाध्यक्ष गुरनाम मंगौली के दायित्व में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed