फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Confluence of religion and culture, atmosphere devotional

Kurukshetra News: धर्म-संस्कृति का संगम, माहाैल भक्तिमय

Sat, 30 Nov 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 30 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Confluence of religion and culture, atmosphere devotional
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते ब्रह्मसरोवर तट पर की जाने वाली महाआरती से सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं लगातार जुड़ने लगी है। शुक्रवार को भी अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। महाआरती में शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों से पूरे ब्रह्मसरोवर की फिजा भक्तिमयी हो उठी।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव की दूसरे दिन की महाआरती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, सदस्य विजय नरूला, प्रदेश सचिव राहुल राणा, रवि बतान, गुरदयाल सुनहेडी, ब्रज गुप्ता करनाल, सोहन लाल, रविन्द्र सांगवान, डॉ.ऋषिपाल मथाना सहित सभी जिलों के भाजपा अध्यक्ष ने महाआरती और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं और बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे हैं। इस वर्ष भी देश व प्रदेश से पर्यटक महोत्सव का आनंद लेने के लिए पहुंचने शुरु हो गए हैं। ब्रह्मसरोवर का कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। विभिन्न अवसरों पर इस तीर्थ के सरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed