फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Condom buses started moving from the depot, problems of roadways drivers will be reduced.

Kurukshetra News: डिपो से उठने लगी कंडम बसें, रोडवेज चालकों की दिक्कत होगी कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Condom buses started moving from the depot, problems of roadways drivers will be reduced.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में से कंडम बस को लेकर जाती क्रेन। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप के हालात बेहतर होने की उम्मीद जगी है। डिपो की वर्कशॉप में पिछले कई महीनों से पड़ी कंडम बसें अब उठने लगी हैं, जिससे जहां वर्कशॉप में जगह की समस्या का समाधान होगा तो वहीं रोडवेज कर्मचारियों को हो रही दिक्कतें भी कम होगी। डिपो की वर्कशॉप में 15 दिन पहले ही डिपो की 51 में से 44 बसों की नीलामी हुई थी, जिसके चलते इन कंडम बसों को उठाने के लिए डिपो की ओर से तैयारी की जा रही थी। हालांकि कंडम बसों की नीलामी को लेकर डिपो और रोडवेज निदेशालय के बीच कई महीनों से पत्राचार भी चला हुआ था।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में नई बसों के आने के बाद भीड़ का माहौल बनने लगा था, जिससे वर्कशॉप से बसों को निकालते समय बस चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जबकि वर्कशॉप में खराब बसों के ट्रायल लेने पर दूसरी बसों से टकराने का खतरा भी बना रहता था।
विज्ञापन




44 कंडम बसों का हो रहा उठान : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि डिपो की वर्कशॉप में कुछ दिन पहले 44 कंडम बसों की नीलामी हुई थी। अब उन बसों को उठाया जा रहा है। इसके लिए पिछले कई महीनों से रोडवेज निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed