फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Condition worse in colonies, water in more than 100 villages

Kurukshetra News: कॉलोनियों में हालत बदतर, 100 से अधिक गांवों में पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Condition worse in colonies, water in more than 100 villages
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिनों से बाढ़ के चलते बिगड़े हालात कुछ सामान्य होने लगे हैं, जिससे कई क्षेत्रों के लोगों ने राहत भी महसूस की है, लेकिन अभी भी 100 से ज्यादा गांवों के एरिया में तीन से चार फीट जलभराव है तो वहीं रविवार को भी दर्जन भर गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा रहा। आधा दर्जन कॉलोनियों के हालात भी जलभराव के चलते गंभीर रहे जबकि शनिवार को हुई जोरदार बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी। सरस्वती नदी भी दिन भर ओवरफ्लो बहती रही तो अनेकों जगहों से सरस्वती की पटरियां टूटी रही, जिससे आसपास का एरिया जलमग्न रहा।
विज्ञापन

हालांकि पिछले तीन दिनों से शाहाबाद में आई बाढ़ का पानी शहर की ओर मार कर रहा था। यह अभी कुछ कम होने लगा था कि शनिवार को फिर हुई जोरदार बारिश के चलते
विज्ञापन

काला अंब व यमुनानगर की ओर से बाढ़ के हालात और गंभीर हो गए। कई फीट तक पानी बहने लगा तो लोग सहम गए। सरस्वती फिर ओवरफ्लो बहने लगी तो सरस्वती कॉलोनी, डीडी कॉलोनी, राणा कॉलोनी, कामरेड कॉलोनी, सिरसला रोड व आसपास का एरिया में जलभराव और ज्यादा हो गया। यह जलभराव कम करने के लिए खेड़ी मारकंडा रोड को भी काटा गया, जहां से सैकड़ों क्यूसेक पानी बहता रहा और यह मोहन नगर के पीछे से होते हुए कुबेर कॉलोनी व झांसा रोड के आसपास के एरिया तक पहुंचा। तीन से चार फीट तक पानी बहता रहा तो वहीं लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाढ़ में फंसे लोगों को विधायक सुभाष सुधा के अलावा विभिन्न संस्थाओं के लोग राहत सामग्री देर रात तक बांटते रहे। दर्जनों लोगों को पानी से बाहर भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसला व खेड़ी मारकंडा रोड रहे बाधित
रविवार को भी सिरसला व खेड़ी मारकंडा रोड पर दो से तीन फीट तक पानी बहता रहा, जिसके चलते यहां से आवाजाही अवरुद्ध रही और इन एरिया के दर्जन भर गांवों का संपर्क कटा रहा। वहीं खेड़ी मारकंडा रोड पर कटाव किए जाने के चलते कई वाहन चालक हादसे का शिकार भी हुए। हालांकि डीएमसी अश्वनी मलिक ने इसे दुरुस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक समस्या ज्यों की त्यों बनी रही।


थानेसर में हुई 102 एमएम बारिश, हुआ जलभराव
शनिवार को जिला भर में जमकर बारिश हुई। शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही। सबसे ज्यादा थानेसर में 102 एमएम दर्ज की गई जबकि लाडवा में 22, बाबैन में 30 व पिहोवा में 49 एमएम बारिश हुई। शाहाबाद में कुछ बचाव रहा और यहां दो एमएम बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते शहर के अनेकों क्षेत्रों में जलभराव हो गया। यहां तक कि जहां दीदार नगर व शांति नगर के एरिया से बाढ़ का पानी कम हुआ, वहां भी लोग सकते में आ गए। अब आगे चार दिन और बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। रविवार को मौसम ठीक रहा तो लोगों ने राहत की सांस ली


अब अपने घरों में लौट रहे लोग : डीएमसी
डीएमसी अश्वनी मलिक का कहना है कि दीदार नगर व शांतिनगर में हालात सामान्य हो रहे हैं और यहां घर छोड़कर निकले लोग लौट रहे हैं। उनके लिए बिजली, पानी से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। वहीं शहर की डीडी कॉलोनी, राणा कॉलोनी सहित आसपास के एरिया में यमुनानगर की ओर से शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते पानी का बहाव अधिक आया है, जिससे समस्या बढ़ गई, लेकिन अगले दो दिन में हालात सामान्य होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed