फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Concern expressed over indiscriminate exploitation of natural resources

प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर जताई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Concern expressed over indiscriminate exploitation of natural resources
पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में वीरवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज कुमार अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने सूक्ष्म जीवों का महत्व एवं प्रकृति संरक्षण विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण एवं प्रकृति संसाधनों के अंधा-धुंध दोहन पर चिंता जताई। केंद्र के शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि केंद्र में प्रकृति संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, सहारा कम्प्रेहैन्सिव स्कूल, कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल, विजडम वर्ल्ड स्कूल, टैगोर ग्लोबल स्कूल, ओएसडीएवी स्कूल एवं भारत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आशिमा, शगुन, कंगना, अक्षिता, सहज, प्रणव, पार्थ, वनिका, तनिष्का, चिरंजीव, वैभव, प्रियम, अभिनव शर्मा और रूबल को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज वैश्विक उन्नति के लिए प्रकृतिक संसाधनों का उचित मात्रा में उपयोग अति आवश्यक है। अंधा-धुंध वन कटाव के कारण जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएं हमारे सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि आज प्लास्टिक प्रदूषण का पर्याय बन चुका है, लेकिन सूक्ष्मजीवों के द्वारा अनुसंधान के माध्यम से बायोप्लास्टिक का निर्माण संभव हो पाया हैं। केंद्र के परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रकृति संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण संबंधी विभिन्न समस्याएं जैसे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों का घटता क्षेत्रफल तथा मानव की बदली हुई जीवनशैली का प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण पर प्रभाव इत्यादि के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने बताया कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस जैसे कार्यक्रमों को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में प्रकृति संरक्षण के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता लाना एवं उनका ज्ञानवर्धन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed