{"_id":"683f5aec2ee25d870c0cc258","slug":"competitions-will-be-held-on-block-level-on-6th-and-district-level-on-8th-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136682-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छह को ब्लॉक और आठ को जिला स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छह को ब्लॉक और आठ को जिला स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों की बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आगामी 21 जून को पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते पतंजलि, भारतीय योग संस्थान के साथ-साथ योग से जुड़ी तमाम संस्थाएं जिले के 419 गांव में योग प्रशिक्षण शिविर लगाएंगी और नागरिकों को योग के साथ जोड़ेंगी।
एडीसी सोनू भट्ट ने मंगलवार को देर सायं लघु सचिवालय एडीसी कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पर अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए छह जून को ब्लॉक स्तर पर आयु वर्ग के अनुसार और आठ जून को जिला स्तर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को आयोजित करने की जिम्मेवारी जिला खेल विभाग को सौंपी गई है। इसके साथ ही खेल विभाग की तरफ से 15 जून को योग मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। इस योग मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शिरकत कर सकते है।
इससे पहले एडीसी सोनू भट्ट ने हरियाणा योग आयोग के सदस्य डाॅ. मनीष कुकरेजा, पतंजलि योग समिति के केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार, भारतीय योग संस्थान के प्रचार मंत्री गुलशन ग्रोवर, पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी प्रोफेसर निर्मला भट्टी, पतंजलि योग समिति के प्रभारी पाला राम, जिला प्रभारी बलविन्द्र सिंह, जिला योग कोऑर्डिनेटर डाॅ. जागीर सिंह से राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बेहतर और यादगार बनाने के लिए सुझाव लिए और कार्यक्रम को लेकर लंबी चर्चा भी की है।