फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Competition organized on Constitution Day in Government Senior Secondary School, Kalsana

Kurukshetra News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना में संविधान दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Competition organized on Constitution Day in Government Senior Secondary School, Kalsana
शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना में संविधान दिवस अत्यंत श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक शैलेंद्र कुमार ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सभी लोगों की संविधान में गहरी आस्था और निष्ठा है। शैलेंद्र ने बताया कि संविधान निर्माताओं ने संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लिया था। भारतीय संविधान भारत को प्रभुसत्ता संपन्न, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी गणतंत्र बनाता है।
विज्ञापन

सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने संविधान में अपनी संपूर्ण आस्था की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में तमाम उपस्थिति द्वारा संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में काम्या ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैलीग्राफी कंपटीशन में 10वीं कक्षा की संध्या ने प्रथम, प्रतिज्ञा ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की दीक्षा तथा गुरजीत की टीम ने प्रथम, नौवीं कक्षा की साक्षी तथा नेहा ने द्वितीय और प्लस वन की मिस्टी तथा किरण जीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, राज कुमार कथूरिया, धज्जा राम, बहादुर सिंह, गुरदीप सिंह, अश्विनी कुमार, सुखविंदर सिंह, आशा, रेनू कौशिक, रेखा और वंदना सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed