फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Community centers located in the sectors of Dharamnagari will be rejuvenated.

Kurukshetra News: धर्मनगरी के सेक्टरों में स्थित सामुदायिक केंद्रों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Community centers located in the sectors of Dharamnagari will be rejuvenated.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 ​स्थित सामुदायिक केंद्र। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के सेक्टरों में स्थित सामुदायिक केंद्रों के दिन अब बहुरने वाले हैं। इनका अगले तीन माह के दौरान कायाकल्प किया जाएगा, जिस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसके लिए नगर प्रशासन ने न केवल बजट तय कर दिया है बल्कि दो सामुदायिक केंद्रों पर काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के हर सेक्टर में सामुदायिक केंद्र स्थित है लेकिन कई वर्षों से इनकी सुध न लिए जाने के चले ये खस्ताहाल हो चुके हैं, ऐसे में यहां लोगों ने आयोजन करने से भी किनारा करना शुरू कर दिया। अब नगर प्रशासन ने इन सामुदायिक केंद्रों की हालत सुधारने के लिए कदम बढ़ाए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन माह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद लोग यहां कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन



किसी के शौचालय खस्ताहाल तो किसी का फर्श टूटा
सामुदायिक केंद्रों की बदहाली इस कदर है कि किसी के शौचालय खस्ताहाल हो चुके तो किसी का फर्श ही टूट चुका है। यही नहीं परिसर में घास उग चुकी है कई जगह पानी की सप्लाई ही ठप हो चुकी है तो किसी का मुख्य गेट भी टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करना नगर परिषद का लक्ष्य : राजेश
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार का कहना है कि अपने दायरे में सार्वजनिक सुविधाएं लोगों को देना नगर प्रशासन का पहला व मुख्य लक्ष्य है, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सामुदायिक केंद्रों का कायाकल्प भी उनमें ही शामिल है। सभी कार्य पूरे होने पर ये सामुदायिक केंद्र पूरी तरह से नए स्वरूप में नजर आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed