{"_id":"57ec0c4c4f1c1b8574573fb2","slug":"command-of-the-gita-jayanti-celebration-in-the-hands-of-more-than-20-committees-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव की कमान 20 से ज्यादा कमेटियों के हाथों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव की कमान 20 से ज्यादा कमेटियों के हाथों में
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव को यादगार और सफल बनाने के लिए प्रबंधों की कमान 20 से ज्यादा कमेटियों को सौंपी गई है। इन कमेटियों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेेले के लिए एसडीएम थानेसर और पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर लगाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उत्सव की तैयारियों को लेकर जारी दिशा-निर्देशों में डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा है कि उत्सव की सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शिल्प मेले के लिए एसडीएम थानेसर को नोडल अधिकारी व पीओ (आईआरईपी) कुरुक्षेत्र, सीपीओ (एनएलएलएम) डीआरडीए कुरुक्षेत्र, एनजेडसीसी के प्रतिनिधि को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन