फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   combine, bike, youth, accident

कंबाइन की टक्कर लगने से बाइक चालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
combine, bike, youth, accident
कंबाइन की टक्कर लगने से बाइक चालक घायल
विज्ञापन

पिहोवा। कैथल रोड पर गांव गुमथलागढू के पास कंबाइन की टक्कर लगने से बाइक चालक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे तुरंत पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिती को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।

पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव बेगपुर निवासी करनैल सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से पिहोवा से वापस गांव की ओर आ रहा था। उसकी कार के आगे-आगे उसके चचेरा भाई मनीष अपनी बाइक पर चल रहा था। गांव गुमथलागढू पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उसके चचेर भाई की बाइक को सामने से आ रहे कंबाइन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे तुरंत पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी नाजुक स्थिती को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed