फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wave increased, relief from sunshine came

Kurukshetra News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, धूप खिलने से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increased, relief from sunshine came
कुरुक्षेत्र। पार्क में धूप ​का आनंद लेते लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते अभी भी शीतलहर का असर जारी है, जिसके चलते सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास देखने को मिल रहा है। अल सुबह के समय शीत लहर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते है तो वहीं धूप खिलने पर लोग धूप सेंकते दिखाई देते हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिल उठी, जबकि हल्की हवाएं भी चलती रही, जिससे ठंड का असर बना रहा जबकि सुबह से ही धूप खिलने के चलते दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी और लोग ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लेते नजर आए जबकि युवा भी खेल के मैदानों में क्रिकेट खेलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव के आसार बने हुए है, अगले दो दिनों बाद फिर से मौसम में बदलाव के चलते आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात मौसम वैज्ञानिक डॉ. ममता सिंह का कहना है कि अभी भी मौसम में बदलाव जारी है, जिसके चलते रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादल छाए रहने के चलते ठंड का असर बना रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed