फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold takes a toll on health, cold and fever patients increase

Kurukshetra News: सर्दी सेहत पर भारी, जुकाम और बुखार के रोगी बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Cold takes a toll on health, cold and fever patients increase
कुरुक्षेत्र। सर्दी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम के साथ ह्रदय रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस होने के कारण चिकित्सक अस्थमा और हृदय रोगियों को सुबह-शाम बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं सर्दी लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में प्रतिदिन करीब 700 ओपीडी होती है। ठंड का असर इतना है कि लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल आने से गुरेज कर रहे हैं। वे आसपास से दवा लेकर उपचार करा रहे हैं। हालांकि मंगलवार को करीब 500 ओपीडी हुई, जिसमें अधिकतर ओपीडी जुकाम, खांसी, बुखार और हृदय रोगियों की थी। यह ओपीडी 300 के करीब थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ज्यादा दिन बुखार से पीड़ित व्यक्ति के कोविड सैंपल भी एकत्रित कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 11 लोगों के सैंपल लिए गए। मंगलवार को भी 15 सैंपल एकत्रित किए। इस साल 16 जनवरी तक विभाग आरटी पीसीआर और रैपिड के कुल 350 सैंपल एकत्रित कर चुका है। जांच में किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। जिले में 31 जुलाई 2023 तक सात लाख 98 हजार 110 सैंपल लिए गए थे। इसमें सात लाख 69 हजार 986 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसमें 28,124 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से 27,714 लोग ठीक हो गए, 410 मरीजों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में मिला व्यक्ति का शव, ठंड से मौत की आशंका
प्रतापगढ़ गांव के प्राथमिक स्कूल से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस की प्राथमिक जांच से लग रहा है कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हुई है। सर्दियों के 15 दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को स्कूल खुले थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल के चपरासी ने शव देखकर मामले की सूचना स्टाफ और पुलिस को दी थी। सुभाष मंडी चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रख दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारण उजागर होंगे।



सर्दी में कम पहुंचे बच्चे
सुबह कड़ाके की ठंड के कारण पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या भी कम ही रही। वहीं जो बच्चे स्कूल पहुंचे थे खासकर चौथी तथा पांचवीं कक्षा के बच्चों को उनके अभिभावक छुट्टी से पहले ही स्कूल से आकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed