फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold increased due to falling mercury, relief due to sunshine

Kurukshetra News: पारा गिरने से बढ़ी ठंड, धूप खिलने से मिली राहत

Fri, 23 Feb 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to falling mercury, relief due to sunshine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते वीरवार को अल सुबह ठंड का असर बना रहा, जिससे लोगों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ा। अल सुबह शीत लहर के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। हालांकि सुबह से ही तेज धूप खिल उठी और तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।
धूप खिलने पर लोग जहां पार्कों में धूप का आनंद लेते दिखाई दिए तो वहीं युवा भी पार्कों में बैठकर धूप सेंकते दिखाई दिए। जबकि धूप खिलने पर बच्चे भी खेल के मैदान में क्रिकेट खेलते नजर आए। धूप खिलने पर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी, जबकि आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलती रही, जिससे धूल मिट्टी भी कई जगहों पर उड़ती दिखाई दी। वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मौसम में बदलाव जारी रहेगा और दो दिनों तक पारा लुढ़कने से ठंड का असर बना रहेगा, जिसके चलते लोगों को अभी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि गेहूं की फसल के लिए ठंड फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed