फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold increased due to falling mercury, for the first time in the season, sunshine for three hours brought some relief.

Kurukshetra News: पारा गिरने से सर्दी बढ़ी, सीजन में पहली बार तीन घंटे तक खिली धूप ने दिलाई कुछ राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to falling mercury, for the first time in the season, sunshine for three hours brought some relief.
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की ठंड कंपकपी छुड़ा रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। लगातार चल रही शीतलहरों व घने कोहरे से ठंड में और भी इजाफा हुआ है। शनिवार शाम से लेकर रविवार सुबह 11 बजे तक भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक दर्ज किया गया तो लोग सर्दी से ठिठुरे रहे, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे निकली धूप शाम साढ़े चार बजे तक जारी रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल पाई। यह पहला दिन था जब पिछले करीब 20 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच इतनी धूप खिली, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद भी उठाया।
विज्ञापन

धूप खिलते ही लोग घरों, प्रतिष्ठानों से बाहर निकले तो पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक दिखाई देने लगी। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी, लेकिन शाम होते-होते ठंड फिर बढ़ने लगी। उधर, संभावना जताई जा रही है कि अगले चार दिनों कड़ी ठंड के बीच दिन के समय धूप खिल सकती है। न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तो अधिकतम 17 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



कहीं क्रिकेट मैच तो कहीं ताश की टोलियां
दोपहर को जैसे ही धूप खिली तो कई दिनों से ठंड से परेशान लोग भी घरों से बाहर निकल आए। पार्कों में रौनक दिखाई दी। कहीं बच्चे क्रिकेट व अन्य मैच खेलते दिखाई देने लगे तो कहीं ताश खेलने वाली टोलियां बैठी दिखाई दी। बाजारों में भी लोग दुकानों के बाहर धूप सेंकते नजर आए।

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन।

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed