{"_id":"655521f76b783db2e90cce25","slug":"cng-gas-tanker-overturns-after-being-hit-by-volvo-bus-on-national-highway-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-8620-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नेशनल हाईवे पर वोल्वो बस की चपेट में आकर पलटा सीएनजी गैस टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नेशनल हाईवे पर वोल्वो बस की चपेट में आकर पलटा सीएनजी गैस टैंकर
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव रतनगढ़ के पास वोल्वो बस की चपेट में आकर सीएनजी गैस टैंकर सर्विस रोड पर पलट गया, जबकि टैंकर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस भी उससे टकरा कर सर्विस रोड पर उतर गई।
इस कारण प्राइवेट बस सवार एक दर्जन से भी ज्यादा यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए शाहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में प्राइवेट बस के नीचे एक बाइक सवार भी आ गया।
गनीमत रही कि वह भी सिर्फ चोटिल हुआ। राहगीरों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर गांव रतनगढ़ के पास वोल्वो बस के चालक ने सीएनजी गैस टैंकर को टक्कर मार दी, जिस कारण टैंकर सर्विस रोड पर पलट गया। उधर, टैंकर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस भी उससे टकरा कर सर्विस रोड पर उतर गई। उधर, प्राइवेट बस के आगे चल रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। बाइक सवार अंकित ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से वापस अपने गांव शहजादपुर जा रहा था। गांव रतनगढ़ के पास उसको पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी और वह साइड पर गिर गया, लेकिन उसकी बाइक बस के नीचे आ गई। सीएनजी ले जा रहे ट्रक ड्राइवर सचिन ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह बुधवार शाम को अपने खाली ट्रक को दिल्ली से अमृतसर की ओर ले जा रहा था, जिसके बाद उसको पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी और उसका ट्रक लिंक रोड पर पलट गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि हादसे के बाद किसी भी वाहन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और बाइक सवार भी गंतव्य पर चला गया है।