फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini arrives in Kurukshetra: Calls for promoting natural farming; says agricultural methods have changed

कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का किया आह्वान, बोले- बदला कृषि का तौर तरीका

Wed, 23 Sep 2026 02:00 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 23 Sep 2026 02:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में बड़ा व क्रांतिकारी परिवर्तन आ चुका है। नईं-नई मशीनों व किसानों की रूचि ने कृषि का तौर तरीका ही बदल दिया है। तकनीक के साथ कृषि की जाने लगी है, जिससे समय के साथ-साथ लागत में भी कमी आई है।

विज्ञापन
CM Saini arrives in Kurukshetra: Calls for promoting natural farming; says agricultural methods have changed
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में इंद्री रोड पर आयोजित किसान मेले इनोवेटिव फार्मर्स मीट में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान जागरूक है। फसल प्रबंधन से लेकर फसल चक्र अपनाने तक में किसानों ने प्रगति के साथ जागरूकता दिखाई है। प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को आसपास के दूसरे किसानों को भी जागरूक करना होगा।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में बड़ा व क्रांतिकारी परिवर्तन आ चुका है। नईं-नई मशीनों व किसानों की रूचि ने कृषि का तौर तरीका ही बदल दिया है। तकनीक के साथ कृषि की जाने लगी है, जिससे समय के साथ-साथ लागत में भी कमी आई है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को भी आह्वान किया कि ऐसी तकनीक और भी ईजाद की जानी चाहिए, जो किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने घटते भूजलस्तर, मानसून की अनिश्चिता व मिट्टी की बदली सेहत जैसी समस्याएं खड़ी है। इन पर सभी को मिलकर पार पाना होगा। मुख्यमंत्री ने बेहताशा पेस्टीसाइड प्रयोग करने से बचने का भी आह्वान किया और कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना ही होगा। आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देना हमारा कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed