फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Nayab Singh Saini celebrating Lohri at Ladwa

सीएम सैनी ने दी लोहड़ी की सौगात: 10 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा, लाडवा में लोगों के साथ मनाया त्योहार

Mon, 13 Jan 2025 08:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 08:37 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस दौरान सीएम सैनी ने हलके के लोगों को लोहड़ी की सौगात देते हुए 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा भी की। 

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini celebrating Lohri at Ladwa
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोहड़ी पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार न केवल हमें खुशियां बांटने का अवसर देता है, बल्कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने पूर्वजों को याद करने का भी मौका देता है। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे अपने विधानसभा क्षेत्र की लाडवा अनाजमंडी में लोहड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोहड़ी पर्व के साथ-साथ मकर संक्रांति पर्व की भी बधाई दी। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र को 10 करोड़ 42 लाख के के विकास कार्यों की भी सौगात दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए चार करोड़ 70 लाख की ग्रांट मंजूर हो चुकी है। उन्होंने गांव बीड मथाना में दो करोड़ 72 लाख सामुदायिक केंद्र के लिए तो वहीं गांव रामशरण माजरा में भी सामुदायिक केंद्र के लिए तीन करोड़ का बजट देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की 15 सड़कों का नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और शेष सड़कों का निर्माण कार्य मौसम ठीक होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व उत्तर भारत खास तौर पर पंजाब में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इसके साथ-साथ पूरे भारत में किसी न किसी नाम से मकर संक्रांति के दिन या उससे आसपास विभिन्न प्रदेशों में कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन तमिल हिंदू पोंगल का त्योहार मनाते हैं। इस प्रकार लगभग पूर्ण भारत में यह विविध रूपों में मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व खुशहाली का प्रतीक- बड़ौली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इस दौरान कहा कि इस पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश में महाकुंभ का आगाज हुआ है। इस देश व प्रदेश में त्योहारों को खुशी व उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व खुशहाली का प्रतीक है। 

पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में डाली आहुती
कार्यक्रम में जहां हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों व वाद्य यंत्रों से पूरा माहौल सराबोर हो उठा तो वहीं हरियाणवी व पंजाबी गायक सुनीता दुआ ने भी अपने भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अलावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी लोहड़ी पर्व की पूजा-अर्चना की और मंत्रोच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुती डाली।


ये भी रहे मौजूद
प्रदेश संगठन सचिव राहुल राणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना, डॉ गणेश दत्त शर्मा, भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी, मंडल अध्यक्ष जसविंद्र सैनी, नरेंद्र, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण पांचाल आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed