फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM nayab saini as chief guest in Ratnavali Mahotsav in Kurukshetra University

रत्नावली महोत्सव: सीएम नायब सैनी ने युवाओं को दिया संदेश, जीवन में मुकाबला कितना ही कड़ा हो, घबराएं नहीं

Mon, 28 Oct 2024 03:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव के अंतिम दिन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
CM nayab saini as chief guest in Ratnavali Mahotsav in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जीवन में मुकाबला कितना ही कड़ा हो, घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ते जाएं। यह आह्वान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं से किया। वे सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। उनका भविष्य उज्ज्वल है और प्रदेश सरकार उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे सही मार्ग पर चलते हुए बेहतरीन भविष्य की ओर जाएं। 
विज्ञापन




हरियाणा संस्कृति से ओत-प्रोत रत्नावली महोत्सव में रंगे मुख्यमंत्री ने हरियाणवी अंदाज में ही मंच से सभी को राम-राम की तो वहीं रत्नावली महोत्सव व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की जमकर सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति को संरक्षित करने और उसे युवाओं के बीच पहचान दिलाने का ठोस कदम उठा रहा है। आज इस महोत्सव व विश्वविद्यालय की पहचान प्रदेश ही नहीं देश व विदेश में भी है। हजारों युवाओं के लिए रत्नावली महोत्सव बड़ा मंच है, जहां न केवल मनोरंजन बल्कि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को भी नया मुकाम मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश समृद्व एवं कृषि प्रधान है। यहां हरि का आगमन हुआ तो पूरी मानवता के लिए इसी धरा से गीता का अमर संदेश भी भगवान श्रीकृष्ण ने दिया। ऐसे में यह धरा बेहद खास महत्व रखती है। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में प्रतिभागी रहे कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया।

सबसे बड़ा प्रदूषण खुद केजरीवाल
इससे पहले मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे, जहां आलीशान पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी ली और कहा कि वे प्रदूषण का जिम्मेदार हरियाणा को ठहरा रहे हैं जबकि वे खुद ही सबसे बड़ा प्रदूषण है। वे जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो कहा था कि सबसे पहला काम यमुना को साफ करने का किया जाएगा लेकिन इसे साफ करना तो दूर आज भी यमुना में दूषित पानी के 28 नाले चल रहे हैं। 


केजरीवाल सिर्फ मलाई खाने वाले
अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ मलाई खाने वाले हैं और उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। अब उनके चेहरे से नकाब उतर चुका है और आने वाले चुनाव में जनता दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत से लाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed