{"_id":"58a4a5344f1c1b5833d86bb9","slug":"cm-meeting-with-saint-meeting-village-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को गोद लें संत, सरकार करेगी सहयोग : मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को गोद लें संत, सरकार करेगी सहयोग : मनोहर
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
cm meeting with saint
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में पहली बार संतों से सामाजिक कुरीतियों और गांव शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए समाज को जागरूक करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे बैठकर प्रदेश के सभी संतों से सामाजिक कुरीतियों को हरियाणा से समाप्त करने पर लंबी चर्चा की गई है। संत समाज का कोई संत या अनुयायी गांव को कुरीतियों से मुक्त करने व स्वच्छ गांव बनाने के उद्देश्य से गांव को गोद ले सकता है। इस कार्य के लिए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्राम गृह में संत समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर से आए संतों से परिचय किया और प्रदेश में फैली सामाजिक कुरीतियों जिनमें कन्या भ्रूण हत्या, नशा आदि को जड़ मूल से खत्म करने पर लंबी चर्चा की। संतों के साथ वार्तालाप करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुंदर समाज के निर्माण के लिए लोगों को मन बदलने की जरूरत है इसके लिए प्रदेश के सभी संतों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद जी के प्रयासों से प्रदेश के सभी संतों को यहां पर आमंत्रित किया गया। सभी संतों ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संतों द्वारा जब गांव-गांव अपने अनुयाईयों के माध्यम से लोगों के बीच में समाज में फैली कुरीतियों को जड़मूल से खत्म करने का प्रचार प्रसार किया जाएगा तो माना जाएगा कि समाज में बदलाव होगा और आने वाले समय में प्रदेश हर तरीके से कुरीति मुक्त बनेगा। बैठक स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि समाज के निर्माण के लिए प्रदेश में पहली बार एक मंच पर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त के उद्देश्य को लेकर प्रदेश के सभी संत एकजुट हुए हैं। उन्होंने बताया कि समाज में जो कुरीतियां हैं उन पर प्रहार करने के लिए कोई भी संत गांव को गोद ले सकता है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संत द्वारा गोद लिए गांव में संत की इच्छानुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे और जो भी वहां मूलभूत सुविधाओं की जरूरत होगी उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
संत समाज सरकार के सकारात्मक प्रयास में देगा साथ
संत दयानंद सरस्वती मुरथल ने बताया कि किसी भी सरकार ने समाज में समरसता लाने के लिए प्रयास नहीं किया कि संतों का सहयोग लिया हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी संतों से अपील की है कि वे स्वच्छ समाज को बनाने के लिए प्रयास करें। सभी संतों ने मुख्यमंत्री की भावना का कद्र करते हुए एकमत से मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि संत समाज सरकार के हर सकारात्मक प्रयास के साथ है। इस मौके पर स्वामी धर्मदेव पटौदी, साक्षी गोपालदास कुरुक्षेत्र, शवीशाह गन्नौर, स्वामी छविराम दास टटियाना कैथल, स्वामी रामस्वरूप दास कैथल, परमहंस ज्ञानेश्वर कुरुक्षेत्र, स्वामी परमानंद झज्जर, स्वामी विवेकानंद गुरूग्राम, स्वामी चैतन्य झज्जर, स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल, योगीराज मुरथल, विश्वेश्वर गिरी रोहतक, डॉ. स्वामी परमानंद रोहतक, स्वामी सोमप्रकाश रोहतक, स्वामी रघवानंद जींद, महंत बंसीपुरी पिहोवा, महेश मुनि, मनीषा पिंजौर, आनंदमयी गुरु मां सहित संत समाज के 28 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।