फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying searched the horticulture department for six and a half hours, took possession of the attendance record

Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग ने साढ़े छह घंटे तक खंगाला बागवानी विभाग, कब्जे में लिया हाजिरी रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
CM Flying searched the horticulture department for six and a half hours, took possession of the attendance record
कुरुक्षेत्र। जिला बागवानी विभाग में वीरवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस दौरान खलबली मच गई जब अचानक सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंच गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ. जसबीर सिंह की अगुवाई में शाम करीब छह बजे तक छानबीन जारी रही, जिस दौरान हाजिरी से लेकर हर योजना का रिकॉर्ड भी खंगाला गया तो कब्जे में भी लिया। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग अंबाला व कुरुक्षेत्र की टीम ने की। जिससे दूसरे विभाग भी सतर्क मोड पर आ गए।
विज्ञापन

टीम सुबह ही करीब साढ़े नौ बजे कार्यालय पहुंच गई, जहां सबसे पहले हाजिरी रिकाॅर्ड कब्जे में लिया। इस दौरान जिला बागवानी अधिकारी सत्यनारायण हाजिर मिले तो वहीं 42 अधिकारी व कर्मचारियों में से 25 फील्ड में तो 17 कार्यालय में तैनात मिले। टीम ने विभाग की ओर से शेड्यूल कॉस्ट सब प्लान व इंटीग्रेटिड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट योजना के तहत किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली अनुदान राशि के 113 लाभार्थियों की सूची भी खंगाली तो वहीं पूरा रिकाॅर्ड भी कब्जे में लिया। जांच टीम में शामिल प्रवीण राणा ने बताया कि अभी पूरे रिकाॅर्ड की बारीकी से जांच की जाएगी, जिसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed