फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying raid in city council office, 16 employees found missing

Kurukshetra News: नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, 16 कर्मचारी मिले नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid in city council office, 16 employees found missing
कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद में रिकॉर्ड की जांच करती सीएम फ्लाइंग की  टीम।
कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को सीएम फ्लाइंग ने दिनभर छापामारी की, जिससे कार्यालय के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। टीम के सदस्य करीब छह घंटे तक कार्यालय का रिकॉर्ड खंगालते रहे। टीम ने परिषद के हाउस टैक्स, एनडीसी व इंजीनियरिंग विभाग से लेकर अन्य कार्यालयों के रिकाॅर्ड की भी बारीकी से जांच की। इस दौरान 16 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। शाम पांच बजे तक टीम की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

अंबाला से सुबह साढ़े 10 बजे के करीब एसआई अनीष मलिक के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग टीम पहुंची, जहां सबसे पहले सभी कर्मचारियों की हाजिरी जांच की गई। इस दौरान 16 कर्मचारी गायब मिले तो वहीं कर्मचारियों ने दावा किया कि वे अधिकारियों के संज्ञान में देकर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।
विज्ञापन

उधर, टीम ने जहां इंजीनियरिंग विभाग का रिकाॅर्ड जांचा तो वहीं हाउस टैक्स की स्थिति का भी पूरा ब्योरा जुटाया। यही नहीं परिषद की ओर से निर्धारित समय में कितनी एनडीसी जारी की गई तो कितना हाउस टैक्स जुटाया व बाकी है। यह भी जानकारी ली। टीम ने एनडीसी के ऑब्जेक्शन से लेकर प्रकार का रिकाॅर्ड लिया। इसके साथ ही जारी किए गए जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्रों के अलावा अन्य सभी प्रकार का ब्योरा भी टीम ने जुटाया। इस दौरान परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल व अन्य अधिकारी टीम को आवश्यक दस्तावेज जुटाते रहे तो वहीं उन्होंने टीम द्वारा पूछे सवालों का जवाब भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




16 कर्मचारी मिले गैर हाजिर : ईओ
सीएम फ्लाइंग टीम ने कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया, लेकिन नगर परिषद ईओ देवेंद्र नरवाल ने पत्रकारों के समक्ष माना कि 16 कर्मचारी जांच के दौरान गैरहाजिर पाए गए। अभी ये किस स्तर पर गैरहाजिर रहे, यह जांच का विषय है। वहीं टीम ने अन्य जानकारी भी जुटाई है।



नगर परिषद पर लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप
विदित रहे कि नगर परिषद पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में जजपा नेता योगेश शर्मा भी नप को विभिन्न आरोपों से घेरे रहे हैं। उन्होंने घर-घर से कचरा उठान से लेकर सड़कों के निर्माण में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आम लोग सीएम फ्लाइंग की छापामारी को ऐसे आरोपों से जोड़कर देख रहे हैं। उधर, निवर्तमान नगर पार्षद सुदेश चौधरी का कहना है कि सीएम पोर्टल पर नप में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें दी गई थी। अब सरकार जागी है और देखने की बात है कि क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed