फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM brainstormed on four vacant seats for Mission-2024

Kurukshetra News: मिशन-2024 के लिए चार लोस सीटों पर सीएम ने किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
CM brainstormed on four vacant seats for Mission-2024
कुरुक्षेत्र।  नगर निगम पार्षद एवं नगर परिषद चेयरमैन के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते मुख्यमंत
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को धर्मनगरी में चार लोकसभा सीटों के 98 जनप्रतिनिधियों के साथ करीब ढाई घंटे तक मिशन-2024 पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से राजनीतिक हालात की जानकारी ली। साथ ही लंबित पड़े विकास कार्यों को तेजी से कराने पर जोर दिया। धर्मनगरी स्थित हरियाणा कला परिषद सभागार में आयोजित विशेष कार्यशाला में नगर निगम व परिषद अध्यक्ष, पार्टी के 11 जिलाध्यक्ष और लोस क्षेत्र के समन्वयक शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक-एक कर सभी जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। विशेष रूप से उन्होंने अधूरे पड़े विकास कार्यों की जानकारी ली और उसे तेज गति से पूरा कराने के दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यशाला में भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी फीडबैक लिया गया। वहीं 25 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन कराए जाने को लेकर तैयारियों पर चरचा हुई। इसे हर विधानसभा या फिर जिलास्तर पर कराने की चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर पर खामी नहीं रहनी चाहिए। प्रशासन के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से इसका ध्यान रखना होगा। शुरू किए गए विकास कार्य तय समय में पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता का ध्यान रखने की भी नसीहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, विधायक सुभाष सुधा, राई विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष महेश पार्चा, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, हरियाणा घुमंतू जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीता रामपाल, भाजपा नेता रविंद्र सांगवान सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed