{"_id":"6476597bc85668fae60e0b07","slug":"cloudy-in-the-day-rain-with-strong-wind-in-the-evening-kurukshetra-news-c-18-1-136722-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुरुद्वारा छठी पातशाही में छह दिवसीय दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुरुद्वारा छठी पातशाही में छह दिवसीय दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दस्तार सजाओ प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर बच्चों को दस्तार के प्रति प्रोत्साहित कर
कुरुक्षेत्र। दस्तार सिख की शान व पहचान है। यदि इसे आकर्षक ढंग से सजाया जाए, तो यह चेहरे की खूबसूरती को भी चार चांद लगा देती है। ये विचार हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने व्यक्त किए। वे गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में दस्तार सजाओ प्रशिक्षण कैंप- 2023 के शुभारंभ पर विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि मीरी पीरी के दाते साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप चार जून तक लगाया जा रहा है। इसमें रोजाना सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और शाम चार से सात बजे तक प्रसिद्ध कोच सिमरदीप सिंह के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली के अनुभवी कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अजराना ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह सेवापंथी की प्रेरणा से दस्तार सजाओ मुकाबला- 2023 के तहत एक से तीन जून तक रोजाना शाम सात से आठ बजे दस्तार सजाओ मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों के विजेताओं को रोजाना आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी सेवक जत्था कुरुक्षेत्र द्वारा भी विशेष योगदान दिया जा रहा है।
लड़कियों को भी दुमाला सजाने का देंगे प्रशिक्षण
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी सदस्य बीबी रविंदर कौर ने बताया कि इस कैंप को लेकर औरतों और विशेष कर लड़कियों में विशेष उत्साह है। जिसके चलते इस कैंप में लड़कियों और औरतों को भी दुमाला सजाने का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है।