Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleanliness drive to be launched on 25th: Abhinav Siwach

25 को चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान : अभिनव सिवाच

Sat, 20 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 20 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive to be launched on 25th: Abhinav Siwach
पिहोवा। बैठक को संबो​धित करते उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच व संगठनों के सदस्य। स्वयं - फोटो : samvad
पिहोवा। उपमंडल में स्वच्छ पिहोवा मेरा पिहोवा मेरा अभिमान के तहत लगातार अभियान चलाकर सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को कार्यालय में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बैंकों के प्रबंधकों और सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक हुई।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि इसी कड़ी में 25 सितंबर को प्रात: छह से सात बजे तक एक घंटा एक साथ कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें आमजन को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। हरियाणा सरकार की ओर से स्वच्छता के प्रति चलाए जा रहे अभियान में 25 सितंबर को पिहोवा के पावन तीर्थ सरस्वती पर सफाई कार्य करवाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के तहत हर गली हर मोहल्ला हर मकान हर संस्थान की साफ-सफाई से स्वच्छ हरियाणा की पहचान को आगे बढ़ाने का काम करना है। इस मिशन के तहत शहर के हर नागरिक को पिहोवा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग करना है।
विज्ञापन

इस अभियान के पूरा होने पर सभी क्षेत्रों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता करवा कर सबसे स्वच्छ क्षेत्र का नाम एवं पुरस्कार घोषित किया जाएगा। उन्होंने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे शहर में जो बचे आवारा पशु घूम रहे हैं। उनके लिए शेल्टर उपलब्ध करवाने में सहयोग दें। इसके अतिरिक्त शहर के सौंदर्यकरण के लिए भी उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed