{"_id":"64adbf20e081251419053116","slug":"cleaning-of-rivers-and-drains-is-done-in-time-this-does-not-happen-arora-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-925-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय रहते की जाती नदी- नालों की सफाई, नहीं आती ये नौबत : अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय रहते की जाती नदी- नालों की सफाई, नहीं आती ये नौबत : अरोड़ा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार समय रहते नदी नालों की सफाई करवाती तो लोगों का इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश से किसान और आम आदमी का काफी नुकसान हुआ है। जहां बारिश से खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गईं, वहीं लोगों के घरों में कई कई फुट पानी खड़ा है। पूर्व मंत्री अरोड़ा मंगलवार को थानेसर खंड के गांव बिशनगढ़, भिवानीखेड़ा, घमूरखेड़ी, सिंगपुरा, डोडाखेड़ी सहित कई बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले में टांगरी, हंसाला, मारकंडा, सरस्वती, चौतंग नाला सहित कई छोटी ड्रेनें, जिनकी सरकार ने बरसात से पहले सफाई नहीं करवाई, नतीजन बरसात के चलते इन नदियों में बाढ आ गई और बाढ का पानी किसानों के खेतों और लोगों के घरों में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों की पिछले दिनों रोपी गई धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। धान लगाने के लिए किसान का प्रति एकड़ 10 हजार रुपये खर्च आता है।
इस मौके पर बहादुरपुरा के पूर्व सरपंच सोहन सिंह, बलवंत सैनी, पाला राम सिंगपुरा, दीपेंद्र युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चुघ, रोशन लाल जांगड़ा, सुखदेव सैनी बहादुरपुरा, जयकरण सैनी, कुलदीप हंसाला, राहुल हंसाला, रामकुमार सैनी, रामेश्वर कोहली, सतीश सैनी, जगजीत सिंह घमूरखेड़ी, प्रकाश कश्यप, ओमप्रकाश हंसाला, मदन डोडाखेड़ी, राधेश्याम कपूर सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद