{"_id":"6349cc88909c0e217a7c7a54","slug":"classical-dance-performances-captivated-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1244974153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
विज्ञापन
कॉन्फ्लुएंस में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में शुक्रवार को उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव कॉन्फ्लुएंस- शिमरिंग सियोरी का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नार्दन लाइटस स्क्योरकॉम के निदेशक राजा शर्मा रहेष वहीं विशिष्ट अतिथि प्रिया श्रीनिवासन और राकेश साई , प्रतिभा अग्रवाल, प्रोफसर प्रभारी स्टूडेंट क्लब ,दीक्षित गर्ग ,डीन छात्र कल्याण रहे। दीक्षित गर्ग ,डीन छात्र कल्याण ने सभा को संबोधित किया। मुख्य अतिथि राजा शर्मा ने सभी का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम को गति देते हुए, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में प्रिया श्रीनिवासन और राकेश बाबू ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कॉन्फ्लुएंस के पहली प्रतियोगिता के रूप में समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी दलों ने अपने गायन कला से उपस्तिथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
समूह गायन के पश्चात बैटल ऑफ बैंड्स आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रो और प्रतिभागियों की कला ने सबका मन मोह लिया। शाम के समय काव्यांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कवि जुबैर अली ताबिश, कवियत्री मनिका दुबे, शायर खुशबीर सिंह शाद, डॉ. शैलेश गौतम, शायर शारिक कैफी शामिल रहे।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra