फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Class 9 student Ragini won bronze in handball competition.

Kurukshetra News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा रागिनी ने जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student Ragini won bronze in handball competition.
कुरुक्षेत्र। छात्रा रागिनी के साथ कला रागिनी ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी मधाडिया। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा रागिनी कांस्य पदक जीतकर लौटी। छत्तीसगढ़ में हुई 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में रागिनी हरियाणा की टीम का हिस्सा थी। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर रागिनी का कला रागिनी ट्रस्ट ने स्वागत किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी मधाडिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हुई इस प्रतियोगिता में छात्रा रागिनी ने हरियाणा राज्य की हैंडबॉल टीम में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ और दूसरे स्थान पर दिल्ली की टीम रही। इसमें तीसरा स्थान हरियाणा की टीम को मिला, जिसमें सभी खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि रागिनी को पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया गया था। इससे पहले राज्य व अन्य फेडरेशन खेल महाकुंभ में रागिनी हिस्सा ले चुकी है। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रागिनी ने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उनकी ट्रस्ट की ओर से छात्रा रागिनी को उपहार स्वरूप 1,100 रुपये की राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

बताया कि दो साल पहले उनकी संस्था ने छात्रा के माता-पिता को समझाकर रागिनी को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था। सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली रागिनी जरूरतमंद परिवार से संबंध रखती है। ट्रस्ट के कोच विपिन रागिनी समेत उनके पास ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। करीब 15 बच्चे खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed