फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clashes between two factions in Din Dahare Sector 17, lashes-sticks

Kurukshetra News: दिन दहाड़े सेक्टर 17 में दो गुटों में झड़प, चले लाठी-डंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two factions in Din Dahare Sector 17, lashes-sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर के सेक्टर 17 में मंगलवार को दिन दहाड़े कस्सी, लाठी व बिंडे चले। इसमें कई युवकों को हल्की चोट बताई जा रही है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अनुज निवासी अमीन, गोकुल निवासी डोडा खेड़ी के रूप में हुई है। सूचना पर डायल 112 व चीता राइडर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी छूटकर फरार हो गए। दोपहर करीब ढाई बजे सरेआम हुई इस घटना से पूरे सेक्टर व बाजार में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच पहले से ही किसी मुद्दे पर विवाद चल रहा था। मंगलवार को एक गुट ने दूसरे गुट के युवकों को देख लिया। हमला करने के लिए उन्हें अपनी ओर आता देख युवकाें ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उनमें से एक युवक भागते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित बीकानेर मिष्ठान में जा छिपा लेकिन दूसरे गुट के सदस्य उसे दुकान से बाहर निकाल लाए और राह चलते मजदूर से कस्सी छीनकर साथ के खाली प्लॉट में ले जाकर हमला कर दिया। हमले में युवक को काफी चोट आई हैं, वहीं दर्जनों युवक हाथों में लाठी व अन्य तेजधार हथियार लेकर दौड़ते रहे।
विज्ञापन

इधर इस घटना के चलते काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद हमलावर गुट के सदस्य पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। टीम ने वारदात में प्रयोग कस्सी व कुछ डंडे अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि दोनों पक्षों से संपर्क किया जा रहा है। हमलावर पक्ष पुलिस के पास आया है। उनका कहना कि किसी और व्यक्ति के चक्कर में उक्त पीड़ित को गलती से पीट दिया, अगर पुलिस के पास दूसरे पक्ष से शिकायत आती है तो आरोपी गुट के सदस्यों पर कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली पर्व पर पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की खुली पोल
होली पर्व व निकाय चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। पुलिस ने दो डीएसपी सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर शहर में 16 जगहों पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने शहर में होली पर्व को देखते हुए गश्त टीमों को बाजार व चौक पर तैनात किया हुआ है। इसके बावजूद इतनी बढ़ी मात्रा में शहर के भीड़भाड़ वाले व पॉश इलाके में तेजधार हथियारों के साथ इस तरह की वारदात पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर सवालिया निशान खड़ा करती है। वहीं पुलिस सूचना मिलने के आधे घंटे के बाद पहुंची तब तक आरोपी युवक वारदात को अंजाम भी दे चुके थे।



मामला संज्ञान में, पर शिकायत नहीं मिली
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी मलकीत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। हमलावर गुट की पहचान हो गई है, उनका कहना है कि उन्होंने धोखे से किसी अन्य युवक को पीट दिया है। शिकायत मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed