{"_id":"67d01854333cb2d4ae02bc33","slug":"clash-between-two-groups-in-kurukshetra-swords-and-sticks-were-used-in-sector-17-the-mayhem-continued-for-an-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दो गुटों में झड़प: सेक्टर-17 में चली कस्सी व लाठी-बिंडे, एक घंटा तक जारी रहा तांडव; हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दो गुटों में झड़प: सेक्टर-17 में चली कस्सी व लाठी-बिंडे, एक घंटा तक जारी रहा तांडव; हड़कंप मचा
Tue, 11 Mar 2025 04:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:32 PM IST
सार
दोपहर करीब ढाई बजे सरेआम हुई इस घटना से पूरे सेक्टर व बाजार में दहशत फैल गई। बताया जा रह है कि दो गुटों के बीच पहले से ही किसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
हमलावर
- फोटो : संवाद
विस्तार
शहर के सेक्टर 17 में मंगलवार दोपहर दो गुट के बीच झड़प हो गई, जिसमें कस्सी, लाठी व बिंडे चले। झड़प में कईं युवकों को हल्की चोटें आई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 व चीता राइडर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी छूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दोपहर करीब ढाई बजे सरेआम हुई इस घटना से पूरे सेक्टर व बाजार में दहशत फैल गई। बताया जा रह है कि दो गुटों के बीच पहले से ही किसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को एक गुट सामने दूसरे गुट के सामने आ गया। इसमें से एक युवक अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित बिकानेर मिष्ठान की दुकान में जा छुपा। लेकिन दूसरे गुट के सदस्यों ने उसे दुकान से बाहर निकाल लाए व राह चलते मजदूर से कस्सी छीनकर साथ के खाली प्लॉट में ले जाकर हमला कर दिया। हमले में युवक को काफी चोटें आई है। वहीं दर्जनों युवक हाथों में बिंडे, लाठी व अन्य तेजधार हथियार लेकर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
इधर इस घटना के चलते काफी संख्या में भीड़ इक्कठा हो गई। इसके बाद हमलावर गुट के सदस्य पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। टीम ने वारदात में प्रयोग कस्सी व लाठियों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन