फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic,weather kurukshetra

सुबह छाई धुंध, दिनभर चली शीतलहर, बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
civic,weather kurukshetra
पिछले कई दिनों मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह अचानक धुंध छा गई। साथ ही दिनभर चली शीतलहारों का प्रकोप जारी रहा। सुबह अपने-अपने गंतव्यों की ओर निकले लोगों को
विज्ञापन

भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के चलते दृश्यता 12 मीटर रही। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। हालांकि दोपहर करीब एक बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिये, लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी। शहर के पार्कों और तीर्थ स्थलों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। शीतरलहर के चलते सर्दी बरकरार रही। सुबह-सुबह लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बदलता मौसम गेहूं की फसल और सब्जियों की फसल के लिए फायदेमंद है, क्योंकि हर दिन मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही धुंध व बारिश आने की उम्मीद बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed