फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic, weather in kurukshetra

दो दिन की बारिश के बाद उमस ने सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
civic, weather in kurukshetra
दो दिन हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम खुल जाने से तेज धूप के बीच बादल होने से उमस भरी चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया हैं। सूर्यदेव की आग उगलती तल्ख किरणों ने लोगों को तीखी उमस का अहसास कराया। दिन में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सड़कों पर छाता लेकर चलते नजर आए। वहीं बारिश से खाली पड़े प्लाटों में पानी भर जाने से बेसहारा पशु सड़क पर बैठने लगे हैं, जिससे रात के समय हादसा होने का डर बन रहा है। मौसम विभाग अनुसार शनिवार को भी धूप सताएगी और रविवार से 25 जुलाई तक लगातार बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से जीरी को तो फायदा मिलेगा, लेकिन सब्जी की फसलें पहले ही दो दिन की बारिश में काफी खराब हो गई है। आगे मौसम विभाग अनुसार भारी बारिश की संभावना जताई गई है, इससे जो सब्जी की फसल बची है उसका भी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed