फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic,positive news

अब जूडो कराटे और हथियारों के बगैर भी बेटियां व महिलाएं कर सकेंगी अपनी रक्षा 11

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic,positive news
अब जूडो कराटे और किसी हथियारों के बगैर भी बेटियां और महिलाएं अपनी आत्मरक्षा कर सकेंगी। अगर किसी ने उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो वे उसे कड़ा सबक भी सीखा सकेंगी। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के 21 वर्षीय छात्र ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की गई है, जो 400 वाट का जोरदार झटका देती है।
विज्ञापन

यह डिवाइस खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसे रक्षक का नाम दिया गया है। इसके साथ ही इस छात्र ने नेत्रहीनों के लिए खास एक नेत्रा डिवाइस, किसानों के लिए कृषि छड़ी व कूड़ा प्रबंधन के लिए स्मार्ट डस्टबिन को इजाद किया है। इस स्मार्ट डस्टबिन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी खरीदा है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र लवलेश दत्त ने ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो आत्मरक्षा में सबसे ज्यादा कारगर साबित होगी। करीब छह इंच की यह डिवाइस व्यक्ति को टच करने पर 400 वाट का जोरदार झटका देगी।
विज्ञापन

यह डिवाइस मात्र पांच मिनट में चार्ज होगी और एक माह तक बिना चार्ज करें इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि मूल रूप से जिला कैथल के गांव मुंदड़ी वासी लवलेश दत्त चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वहीं से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही अनाथालयों में जाकर बच्चों को नए-नए उपकरण बनाने की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। अभी तक वह 20 से अधिक उपकरण तैयार कर पेटेंट करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड नेशन द्वारा लवलेश दत्त को कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं, लवलेश को एक वर्ल्ड बुक अवार्ड सहित एशियन और राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं। लवलेश दत्त अभिनेता शाहरुख खान और स्व. सुशांत सिंह राजपूत के बाद देश के ऐसे पहले युवा हैं, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है। उन्होंने यह जमीन स्पेस कंपनी से खरीदी है।
लवलेश ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक कृषि छड़ी तैयार की है, जो स्मार्ट फोन से कनेक्ट होने के साथ-साथ सेटेलाइट से संचालित है। इसकी खास बात यह है कि छड़ी को खेत में लगाई जाएगी, जो समय-समय पर फसल में पानी की जरूरत, हवा व जमीन में नमी की जानकारी किसान को देगी। किसान को ट्यूबवेल चलाने के लिए खेत तक भी नहीं जाना पड़ेगा। किसान कहीं भी बैठकर ऑनलाइन ट्यूबवेल चला सकेगा। यहां तक अगर कोई इस छड़ी को चोरी भी करेगा तो उसका मैसेज भी किसान के मोबाइल पर पहुंच जाएगा।
लवलेश ने अल्ट्रासोनिक सेंसर की मदद से स्मार्ट डस्टबिन तैयार किया है। इस डस्टबिन की खास बात यह है कि खुद दुनियाभर की सभी भाषाओं में बताएगा कि वह भर चुका है। इससे कचरा ओवरफ्लो होकर नीचे नहीं बिखरेगा। साफ-सफाई बेहतर रहेगी तो लोग संक्रामक रोगों से भी बचे रहेंगे। इस स्मार्ट डस्टबिन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खरीद चुके हैं।

लवलेश ने एक ऐसा उपकरण भी तैयार किया है, जो नेत्रहीन का सबसे बड़ा सहारा बनेगा। लवलेश ने इस उपकरण को नेत्रा नाम दिया है। यह नेत्रा नेत्रहीन व्यक्ति को अपनी कमीज पर लगानी होगी, जो सामने आने वाली सभी चीजों के बारे में सूचित करेगी। साथ ही सही डायरेक्शन भी देगी। लवलेश ने इन सभी उपकरणों की कीमत 3 से 4 हजार रुपये रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed