फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Civic Minister laid the foundation stone of drinking water tube well in Sector 7

Kurukshetra News: निकाय मंत्री ने सेक्टर सात में किया पेयजल नलकूप का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Minister laid the foundation stone of drinking water tube well in Sector 7
कुरुक्षेत्र। सेक्टर- सात में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए गए पेयजल नलकूप के शिलान्य
कुरुक्षेत्र। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने सेक्टर सात में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए गए पेयजल नलकूप का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर निकायों में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना होगा तथा गर्मी के सीजन में लोगों के पीने के पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान देना होगा। इतना ही नहीं अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखकर काम करना होगा ताकि आने वाले कुछ दिनों में ही शहर की सफाई व्यवस्था में बदलाव नजर आए। इस नलकूप पर करीब 25 लाख रुपए खर्च होंगे और इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने अब शहरों में प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को दुरुस्त करने के लिए विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए हैं ताकि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यदिवस में प्रात: नौ बजे से 11 बजे तक जिला स्तर पर और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, इन शिविरों में आम जनता की समस्या का समाधान मौके पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि मानसून सीजन में किसी भी प्रकार की आम जनता को कोई समस्या न आए इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए है। इस अवसर पर दुष्यंत बख्शी, विशाल, मोहन लाल अरोडा, पारुल मित्तल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed